भारतीय खाद्य निगम ने विश्व खाद्य कार्यक्रम से किया पाँच-वर्षीय चावल आपूर्ति समझौता

नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के बीच पाँच वर्षों के लिए चावल आपूर्ति का समझौता किया है। इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर बुधवार को हस्ताक्षर किए गए।
समझौते के तहत एफसीआई, डब्ल्यूएफपी को 2,00,000 मीट्रिक टन चावल (अधिकतम 25% टूटा हुआ) उपलब्ध कराएगा। यह समझौता हस्ताक्षर की तिथि से पाँच वर्षों तक प्रभावी रहेगा और पारस्परिक सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा। चावल की कीमत का निर्धारण प्रतिवर्ष आपसी सहमति से किया जाएगा। वर्तमान दर 31 मार्च 2026 तक 2,800 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है।

हस्ताक्षर समारोह में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजिव चोपड़ा की उपस्थिति में एफसीआई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रवींद्र कुमार अग्रवाल तथा डब्ल्यूएफपी के उप-कार्यकारी निदेशक कार्ल स्काउ ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि यह साझेदारी भूख और कुपोषण से जूझ रहे लोगों तक आशा, पोषण और सम्मान पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। वहीं, कार्ल स्काउ ने इसे वैश्विक भूख के खिलाफ लड़ाई में मील का पत्थर बताते हुए भारत की प्रतिबद्धता की सराहना की।
यह समझौता ‘शून्य भूख’ के वैश्विक लक्ष्य की दिशा में भारत की सक्रिय भूमिका को रेखांकित करता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में भारत की विश्वसनीय छवि को और सुदृढ़ करता है।

Share
  • Related Posts

    डेहरी नगर थाना को मिला नया नेतृत्व: राहुल कुमार ने संभाला थानाध्यक्ष का पद

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। डेहरी नगर थाना में बदलाव के साथ पुलिस महकमे को नया नेतृत्व मिला है। राहुल कुमार ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार…

    Share

    “शिक्षित बनो, संगठित रहो” — जे.आर.एस. स्कूल में गूंजा अंबेडकर का संदेश

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। शहर के कैनाल रोड स्थित जे.आर.एस. इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी नगर थाना को मिला नया नेतृत्व: राहुल कुमार ने संभाला थानाध्यक्ष का पद

    “शिक्षित बनो, संगठित रहो” — जे.आर.एस. स्कूल में गूंजा अंबेडकर का संदेश

    “शिक्षित बनो, संगठित रहो” — जे.आर.एस. स्कूल में गूंजा अंबेडकर का संदेश

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: समाहरणालय गेट पर प्रशासन व जदयू कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: समाहरणालय गेट पर प्रशासन व जदयू कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    विकास वैभव का रोहतास दौरा: शिक्षा से ही संभव विकसित बिहार

    विकास वैभव का रोहतास दौरा: शिक्षा से ही संभव विकसित बिहार

    जहां सरहदें खत्म होती हैं, वहां से शुरू होती है संस्कृति: शाहाबाद-झारखंड संबंध

    जहां सरहदें खत्म होती हैं, वहां से शुरू होती है संस्कृति: शाहाबाद-झारखंड संबंध

    रोहतास में साक्षरता की मिसाल: गोद में बच्चा, हाथ में कलम लेकर परीक्षा देने पहुंचीं महिलाएं

    रोहतास में साक्षरता की मिसाल: गोद में बच्चा, हाथ में कलम लेकर परीक्षा देने पहुंचीं महिलाएं