मधुरेंद्र कुमार को मिलेगा ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान 2026’

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर 22 फ़रवरी को बिहार के भागलपुर में आयोजित अंग अंगिका साहित्य महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रेत शिल्पकार मधुरेंद्र कुमार को प्रतिष्ठित ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन अंग प्रदेश की भाषा, साहित्य और संस्कृति को समर्पित एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन युग चेतना, अंग जन गण, अंग मदद एवं अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत ने जानकारी दी कि भारतीय समकालीन कला में विशिष्ट योगदान के लिए मधुरेंद्र कुमार को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अद्भुत रेत कला के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी कलाकृतियों ने विश्व स्तर पर बिहार और भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाई दी है।

अंगिका साहित्य महोत्सव में उन्हें ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान’ से अलंकृत किया जाना पूरे बिहार और अंग प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। समारोह में देशभर के साहित्यकार, कलाकार, भाषा प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।

विश्व मातृभाषा दिवस पर आयोजित यह आयोजन अंगिका भाषा के संरक्षण, संवर्धन और क्षेत्रीय सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता