डेहरी में शोकसभा, पत्रकार अर्चना मेहरा को दी गई श्रद्धांजलि

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। संवेदनाओं और मौन श्रद्धांजलि के बीच पत्रकार अर्चना मेहरा को याद करते हुए शहर के पत्रकारों ने एक शोकसभा आयोजित की। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। इस अवसर पर स्थानीय प्रेस क्लब डेहरी के बैनर तले श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

अर्चना मेहरा, स्वर्गीय अभ्यचन्द मेहरा की पुत्रवधू एवं वरिष्ठ पत्रकार चंद्रगुप्त मेहरा की धर्मपत्नी थीं। स्व. अभ्यचन्द मेहरा शहर के पत्रकारिता जगत के अत्यंत सम्मानित और वरिष्ठ स्तंभों में गिने जाते थे। अर्चना मेहरा पिछले लगभग दो वर्षों से कैंसर से संघर्ष कर रही थीं। इलाज के क्रम में वाराणसी के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में ही विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, सादगीपूर्ण जीवन और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अर्चना मेहरा ने सदैव निष्पक्षता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

सभा में उपस्थित पत्रकारों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोकसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष होली मिलन समारोह नहीं मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक जगनारायण पांडेय, सचिव मुकेश पांडेय, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मदन कुमार, राम अवतार चौधरी, विकास चंदन, निशांत कुमार, रवींद्र कुमार, रविकेश उपाध्याय, मिथिलेश कुमार, कमलेश मिश्रा, राघवेन्द्र कुमार बिशु सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारिता जगत ने अर्चना मेहरा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर