मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

पटना। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अनोखी कला के लिए प्रसिद्ध लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने युवा नेता निशांत कुमार को एक खास और रचनात्मक अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने पीपल के एक छोटे से हरे पत्ते पर अद्भुत कलाकृति बनाकर वेलकम टू जदयू – कांग्रेट्स निशांत लिखते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

मधुरेंद्र कुमार ने करीब पांच घंटे की मेहनत से लगभग तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर यह बारीक कलाकृति तैयार की। इस कलाकृति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशांत कुमार को बधाई देते हुए दर्शाया गया है।

इसके साथ ही पत्ते पर “जदयू में आपका स्वागत है – बधाई हो निशांत” का संदेश भी उकेरा गया है, जो इस कलाकृति को और भी खास बनाता है।कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अनोखी लीफ आर्ट के माध्यम से उन्होंने युवा नेता निशांत कुमार को शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं और बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

मधुरेंद्र कुमार की यह अनोखी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग उनकी बारीक कला और रचनात्मकता की जमकर सराहना कर रहे हैं। कला प्रेमियों के बीच यह लीफ आर्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

Share
  • Related Posts

    कविता :सावन की बहार

    सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह की कविता : सावन की बहार सावन की बहार (काव्य तरंग गीत) सावन की बहार, पड़े मखमली फुहार, स्वर्ग-सा सुंदर लगे यह सारा संसार। चारों तरफ…

    Share

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा और श्री श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं