पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। पटना में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 में शाहाबाद परिक्षेत्र के रोहतास, भोजपुर और कैमूर जिलों से कुल 45 पुलिसकर्मियों एवं 2 नागरिकों को उनके प्रशंसनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में रोहतास जिला मुख्यालय द्वारा सासाराम शहर के नील कोठी मुहल्ला निवासी मो० अख्तर अंसारी का चयन उनके लंबे समय से किए जा रहे निःस्वार्थ समाजसेवा एवं सहयोगी कार्यों के आधार पर किया गया था।
भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों अख्तर अंसारी को प्रशस्ति पत्र एवं 10 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। यह सम्मान मिलने के बाद अख्तर अंसारी ने शाहाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. सत्य प्रकाश, रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार तथा डेहरी नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हर परिस्थिति में भलाई और अच्छाई के मार्ग पर चलते रहना चाहिए तथा समाज के हित में कार्य करते रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे कर्म ही लोगों के दिलों में स्थायी स्थान बनाते हैं।
अख्तर अंसारी को मिले इस सम्मान से शहर में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे गौरव का विषय बताते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में अब्दुल कलाम अंसारी, बाबू अंसारी, असलम कुरैशी, सरफुद्दीन अंसारी सहित कई प्रमुख लोग शामिल हैं।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर