पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) द्वारा शंकर विहार सैन्य स्टेशन स्थित अरावली सभागार में पूर्व सैनिकों के लिए एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 850 से अधिक पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस रोजगार मेले में 42 प्रमुख राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न क्षेत्रों में 1,290 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। यह आयोजन पूर्व सैनिकों के लिए अपने कौशल और अनुभव को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यालय एटीवीपी के परियोजना निदेशक (पी एंड ए) रियर एडमिरल आर.के. सिंह तथा डीजीआर के प्रधान निदेशक कमोडोर विक्रांत किशोर द्वारा किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रोजगार के बदलते परिदृश्य और उद्योग की आवश्यकताओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर कमोडोर सुमीत कपूर (एनएम), ब्रिगेडियर ईशान दलाल (एसएम) और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन पटवर्धन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मेले में श्नाइडर इलेक्ट्रिक, जीए डिजिटल वेब वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, केपी सिंह फाउंडेशन और केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जैसे प्रतिष्ठित संगठनों ने भर्ती में सक्रिय भागीदारी निभाई।यह रोजगार मेला पूर्व सैनिकों को तकनीकी, प्रबंधकीय एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में द्वितीय करियर के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें असैन्य कार्यबल में प्रभावी रूप से शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर