पीएनसी लापरवाही पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

सासाराम (रोहतास)। भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण एजेंसी पीएनसी कंपनी पर गंभीर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, बीते 8 मई 2026 को भारतमाला एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन स्थल ग्राम वर्ताली, चेनारी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ था। मोटरसाइकिल सवार नेहाल आलम (18 वर्ष), नीतीश यादव और तस्लीम अंसारी शिवसागर से चेनारी जा रहे थे। आरोप है कि निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग की व्यवस्था थी, न चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसलकर एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरी।हादसे में नेहाल आलम के सिर में सरिया घुस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज वर्तमान में बनारस में चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेनारी विधानसभा प्रत्याशी अमित पासवान ने आरोप लगाया कि 10 एवं 11 मई को चेनारी थाना परिसर में हुई वार्ता के दौरान पीएनसी कंपनी के वरीय अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने मानवीय आधार पर घायलों के इलाज में भी कोई सहयोग नहीं किया।

अमित पासवान के नेतृत्व में भीम आर्मी रोहतास और आजाद समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी उदिता सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मृतक के आश्रितों को 5 से 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, घायलों का समुचित इलाज, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी अथवा पेंशन, दोषी अधिकारियों पर दर्ज प्राथमिकी के तहत त्वरित कार्रवाई, निर्माण स्थल को ब्लैक स्पॉट घोषित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रक एवं हाइवा से मिट्टी ढुलाई पर रोक लगाना शामिल है।

अमित पासवान ने कहा कि यह लड़ाई केवल मुआवजे की नहीं बल्कि इंसाफ की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच कार्य दिवस के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार, भीम आर्मी और स्थानीय जनता के साथ पीएनसी कैंप के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और कंपनी की होगी।प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण कुमार आनंद, गुड्डू रविदास, चंदन सिंह (जिला परिषद प्रतिनिधि, चेनारी उत्तरी), अशद खान, रोहित पासवान और विकास सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट तस्वीर : टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। शिवसागर प्रखंड की करूप ग्राम पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। आयोजित शिविर में…

    Share

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के संयोजन एवं सहयोग से आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धा के साथ अपने निर्णायक दौर की ओर बढ़ रही…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : डब्ल्यूजेएआई

    छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : डब्ल्यूजेएआई

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन