नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के 15 छात्रों का बिहार सरकार में फार्मासिस्ट पद पर चयन

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के डिप्लोमा इन फार्मेसी के 15 विद्यार्थियों का चयन बिहार सरकार में फार्मासिस्ट पद पर हुआ है। यह संस्थान के लिए गर्व और उपलब्धि का विषय है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के डीन सह प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन तथा संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल चयनित विद्यार्थियों के लिए, बल्कि पूरे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

चयनित विद्यार्थियों में अभिमन्यु कुमार, सरोज कुमार, रंजन कुमार, चिंता कुमारी, आलोक कुमार, शशिकांत प्रसाद, अमन आनंद, चंदन कुमार, श्रुति कुमारी, गुलशन कुमार, प्रभात कुमार पंकज, मुकेश कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, आफरीन तबस्सुम एवं अयूब अंसारी शामिल हैं।

विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) धर्मेन्द्र कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण तथा संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय एवं नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक कौशल तथा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और संस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक होगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं संस्थान के सभी शिक्षकगण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर