
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा द्वारा प्रवर्तित लोकप्रिय प्रकाशन संस्थान साहित्यांजलि प्रकाशन की ओर से प्रतिमाह प्रदान किया जाने वाला ‘साहित्य रत्न सम्मान’ इस माह 24 जून 2026 को प्रसिद्ध साहित्यकार को प्रदान किया जाएगा।
साहित्यांजलि प्रकाशन, प्रयागराज के व्यवस्थापक ने बताया कि 24 जून 2026, बुधवार को सायं 5 बजे भारद्वाज पुरम स्थित साहित्यकार रविनंदन सिंह के आवास पर आयोजित एक समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
डॉ. उपाध्याय ने बताया कि इस अवसर पर रविनंदन सिंह को साहित्यांजलि प्रकाशन, प्रयागराज की ओर से साहित्य रत्न सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, मोतीमाल तथा साहित्यिक कृतियां भेंट की जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि यह सम्मान विगत दो वर्षों से निरंतर वरिष्ठ साहित्यकारों को उनके आवास पर जाकर समारोहपूर्वक प्रदान किया जा रहा है। अब तक बाइस से अधिक साहित्यकार इस सम्मान से अलंकृत हो चुके हैं।




