राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर ऑनलाइन अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ एवं यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (यूजीसी-एमएमटीटीसी), कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित ऑनलाइन अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 20 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों, उद्देश्यों तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रशिक्षित एवं जागरूक करना है। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. दीपक बिशला, आईटी विभाग, डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली ने उच्च शिक्षा में तकनीक की भूमिका, डिजिटल नवाचार और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन में सूचना प्रौद्योगिकी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने कॉर्पोरेट एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को तकनीकी हस्तक्षेप की उपयोगिता समझाई।

कार्यक्रम के संरक्षक कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत तथा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जगदीश सिंह हैं। कार्यक्रम का संचालन यूजीसी-एमएमटीटीसी की निदेशक प्रो. दिव्या यू. जोशी और नारायण स्कूल ऑफ लॉ के अधिष्ठाता प्रो. (ले.) रीतेश साह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. संगीता कुमारी एवं सह-समन्वयक डॉ. सैय्यद कलीम अख्तर ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन में उपयोगी साबित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों एवं शिक्षाविदों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला