नारायण मेडिकल कॉलेज को मिला एनएबीएच प्रमाणपत्र, क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) का प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

एनएबीएच, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया का एक घटक बोर्ड है, जो स्वास्थ्य संस्थानों के लिए गुणवत्ता मानक तय करता है और मरीजों की सुरक्षा व बेहतर चिकित्सा सेवाओं को सुनिश्चित करता है। यह प्रमाणन इस बात का संकेत है कि अस्पताल ने मरीजों की देखभाल, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उच्च मानकों को पूरा किया है।

एनएबीएच के तहत मरीजों के अधिकारों की सुरक्षा, सूचित सहमति, गोपनीयता, नैतिक उपचार, संक्रमण नियंत्रण, साफ-सफाई, दवा प्रबंधन, मेडिकल उपकरणों की गुणवत्ता और सुरक्षित आधारभूत संरचना जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का मूल्यांकन किया जाता है।

बताया गया कि इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करने के लिए अस्पताल को विभिन्न जांच समितियों के समक्ष अपनी गुणवत्ता और कार्यप्रणाली प्रस्तुत करनी पड़ती है। विस्तृत निरीक्षण और संतोषजनक मूल्यांकन के बाद ही यह मान्यता प्रदान की जाती है।

गौरतलब है कि आसपास के कई जिलों में अब भी एनएबीएच प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थान नहीं हैं। ऐसे में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की यह उपलब्धि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. पुनीत कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिनोद शंकर सिंह, उपाधीक्षक डॉ. अभिषेक कामेन्दु, सहायक कुलसचिव अजय कुमार सिंह तथा महाप्रबंधक अस्पताल संचालन उपेन्द्र कुमार सिंह सहित अस्पताल प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Share
  • Related Posts

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    सासाराम (रोहतास)। विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों के त्वरित, संवेदनशील, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन, रोहतास की ओर से जिले के विभिन्न संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में…

    Share

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    आरा (भोजपुर)। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा के पीजी उर्दू विभाग में डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने मंगलवार को विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित