सखी वार्ता में महिलाओं को कानूनी अधिकारों व आत्मनिर्भरता का दिया गया संदेश

भभुआ (कैमूर)। महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भभुआ प्रखंड के सीकठी गांव में गुरुवार को सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों से बचने, अपने अधिकारों को समझने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर कुमारी प्रियंका राज ने महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, बाल विवाह निषेध और बालिका शिक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और किशोरियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।

कार्यक्रम में संकट की स्थिति में उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन 181 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन सेवा का उपयोग करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया।

जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकें।
कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की विनीता गुप्ता सहित कई महिलाएं और किशोरियां उपस्थित रहीं।

Share
  • Related Posts

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    सासाराम (रोहतास)। विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों के त्वरित, संवेदनशील, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन, रोहतास की ओर से जिले के विभिन्न संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में…

    Share

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    आरा (भोजपुर)। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा के पीजी उर्दू विभाग में डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने मंगलवार को विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित