सखी वार्ता में छात्राओं को महिला अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बिक्रमगंज (रोहतास)। महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण के उद्देश्य से मंगलवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित इंदु तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम (बिहार सरकार) तथा जिला प्रशासन, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मो. शमीम अंसारी, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास ने छात्राओं को महिलाओं के अधिकार, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, महिला हेल्पलाइन 181 तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय संबंधित विभाग और महिला हेल्पलाइन की सहायता लेनी चाहिए।

उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ समाज को एकजुट होने तथा किशोरियों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच डायरी, पेन एवं अल्पाहार का वितरण भी किया गया।

जागरूकता अभियान के तहत कॉलेज परिसर में रैली एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन पर सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, महिला एवं बाल विकास निगम के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share
  • Related Posts

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से अंकोढ़ी गोला प्रखंड के चांदी गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।…

    Share

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) । तमसा नगरी आजमगढ़ और नाथ नगरी बरेली की सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में पिरोने की दिशा में बरेली में ‘नाथ नगरी बरेली महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    सखी वार्ता में छात्राओं को महिला अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    सखी वार्ता में छात्राओं को महिला अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    सासाराम में जिले के पहले आम्रपाली केंद्र की शुरुआत, बच्चों को 40 कला विधाओं का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

    अल नीनो के खतरे के बीच आईसीएआर ने किसानों के लिए परामर्श जारी

    अल नीनो के खतरे के बीच आईसीएआर ने किसानों के लिए परामर्श जारी

    नेपाल-भूटान समेत 24 राज्यों के रक्तवीर जीएनएसयू में एक मंच पर

    नेपाल-भूटान समेत 24 राज्यों के रक्तवीर जीएनएसयू में एक मंच पर