गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से अंकोढ़ी गोला प्रखंड के चांदी गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक स्क्रीनिंग, निःशुल्क दवा वितरण तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देकर समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर का आयोजन कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. निपेन्द्र आनंद तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी डॉ. पंकज कुमार मिश्रा (एसोसिएट प्रोफेसर) के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान डॉ. भरत तंवर एवं डॉ. शिवम कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. अमूल्य स्वाति, डॉ. प्रणवी सहित एमबीबीएस इंटर्न डॉ. मानवी, डॉ. रवि, डॉ. निकिता, डॉ. अबूज़र, डॉ. मेघना और डॉ. वैभवी ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। नर्सिंग स्टाफ सुप्रभा कुमारी, पैथोलॉजी स्टाफ संजय कुमार तथा सहयोगी कर्मी संतोष मिश्रा और गुड्डू ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और मधुमेह (डायबिटीज) जैसी गैर-संचारी बीमारियों की समय रहते पहचान एवं स्क्रीनिंग करना, मोतियाबिंद सहित अन्य सामान्य बीमारियों का पता लगाना तथा लोगों को बचाव आधारित स्वास्थ्य देखभाल, नियमित दवा सेवन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

चिकित्सकों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने, व्यायाम करने तथा आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही समुदाय और संस्थागत स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया।

Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान