नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देते हुए राइस ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह ने कृषि में आधुनिक मशीनों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने संस्थान के निदेशक प्रो. एच. के. सिंह एवं अधिष्ठाता प्रो. एस. एस. सिंह को इस नवाचार के लिए बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक आधुनिक कृषि उपकरणों को संस्थान में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि छात्र-छात्राओं और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी मिल सके।

संस्थान के निदेशक प्रो. एच. के. सिंह ने कहा कि खरीफ मौसम में समय पर धान की रोपाई अच्छी उपज का आधार होती है। वर्तमान समय में मजदूरों की कमी, बढ़ती मजदूरी और अनिश्चित मानसून किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। ऐसे में राइस ट्रांसप्लांटर किसानों के लिए तेज, किफायती और प्रभावी विकल्प के रूप में उभर रहा है।

अधिष्ठाता प्रो. एस. एस. सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आए किसानों को बताया कि राइस ट्रांसप्लांटर की सहायता से कम समय में अधिक क्षेत्र में धान की रोपाई की जा सकती है। इस तकनीक से श्रम की आवश्यकता 70 से 80 प्रतिशत तक कम हो जाती है। साथ ही पौधों की रोपाई समान दूरी और समान गहराई पर होने से उनका विकास बेहतर होता है, जिससे फसल की बढ़वार और उत्पादन दोनों में वृद्धि होती है।

शस्य विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. धनंजय ने बताया कि राइस ट्रांसप्लांटर के सफल उपयोग के लिए 18 से 25 दिन पुरानी स्वस्थ मैट नर्सरी तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खेत की अच्छी तरह पडलिंग एवं समतलीकरण किया जाए, ताकि मशीन सुचारु रूप से कार्य कर सके। रोपाई के बाद उचित जल प्रबंधन और संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और आधुनिक कृषि तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन देखा।

Share
  • Related Posts

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियों से कई गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार को पार्टी मुख्यालय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी