श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण


सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को वन विश्रामागार, बादलगढ़ (चेनारी) में जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गुप्ताधाम पूजा समिति के प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


बैठक में श्रावण मास के दौरान संभावित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ गुप्ताधाम का स्थलीय निरीक्षण कर गुफा परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि श्रावण मास में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गुप्ताधाम पहुंचते हैं और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती की जाती है। इस पर जिला पदाधिकारी ने सभी स्वयंसेवकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें पहचान-पत्र जारी कर सुव्यवस्थित ढंग से कार्य कराया जा सके।


श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला पदाधिकारी ने गुफा के भीतर पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराने तथा उसकी ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही गुफा के प्रवेश द्वार से लगभग 50 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं का प्रवेश नियंत्रित एवं व्यवस्थित तरीके से हो सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गुफा से 50 मीटर की परिधि के भीतर किसी भी प्रकार की दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी।


श्रावण मेला अवधि में गुप्ताधाम क्षेत्र में चारपहिया एवं अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि दोपहिया वाहनों का परिचालन जारी रहेगा। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग भी की जाएगी।


भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला एवं पुरुषों के अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था सुदृढ़ करने, खराब चापाकलों की मरम्मत कराने तथा गुफा परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


बैठक में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नंगे बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश विद्युत विभाग को दिया गया। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए गुप्ताधाम परिसर में हेल्पडेस्क स्थापित करने तथा अनुमंडल स्तर पर विभिन्न स्थानों पर कंट्रोल रूम संचालित करने का निर्णय लिया गया। वहीं, सिविल सर्जन को एम्बुलेंस एवं मेडिकल कैंप की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष, चेनारी को निर्देश दिया कि श्रावण मेला अवधि के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा मिल सके।



Share
  • Related Posts

    महोत्सव 2026 का हुआ आगाज, दिल्ली में 27 अक्टूबर को आयोजित होगा शाहाबाद महोत्सव

    सासाराम (रोहतास)। शाहाबाद प्रक्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जारी अभियान के तहत इस वर्ष शाहाबाद महोत्सव का आयोजन…

    Share

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    सासाराम/डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के साथ रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रोहतास जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क है।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    महोत्सव 2026 का हुआ आगाज, दिल्ली में 27 अक्टूबर को आयोजित होगा शाहाबाद महोत्सव

    महोत्सव 2026 का हुआ आगाज, दिल्ली में 27 अक्टूबर को आयोजित होगा शाहाबाद महोत्सव

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार