एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 25वीं बार रक्तदान शिविर आयोजित कर जुटाई 211 यूनिट रक्त



पटना। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन, पटना मंडल की ओर से शुक्रवार को लगातार 25वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय प्रधान कार्यालय पटना के कैंटीन के अलावा आंचलिक कार्यालय पटना, गया, रांची, भागलपुर और पूर्णिया में एक साथ आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत कुल 211 यूनिट रक्त विभिन्न ब्लड सेंटरों को उपलब्ध कराया गया।


स्थानीय प्रधान कार्यालय, पटना में शिविर का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी, पूर्व महासचिव अजीत कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (दक्षिण बिहार) योगेंद्र शेल्के, महाप्रबंधक (उत्तर बिहार) विजय कुमार शामल, एसोसिएशन के महासचिव अमरेश विक्रमादित्य, अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह तथा सेवा के महासचिव लक्ष्मी नारायण पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


एसोसिएशन के महासचिव अमरेश विक्रमादित्य ने बताया कि 17 जुलाई 2000 को पटना विमान दुर्घटना में एसोसिएशन के तत्कालीन महासचिव एच.एस. राठौर तथा तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. के.सी. मिश्रा का निधन हो गया था। उनकी पुण्य स्मृति में वर्ष 2001 से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पटना में आयोजित शिविर को मां ब्लड सेंटर एवं प्रथमा ब्लड सेंटर का सहयोग प्राप्त हुआ।


मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पिछले 25 वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे इस सामाजिक अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले 16 जून को भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। एसोसिएशन की इस वर्ष की पहल ने एक बार फिर सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति बैंक अधिकारियों की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।




Share
  • Related Posts

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्देशों के आलोक में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच), जमुहार में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण…

    Share

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    डेहरी-ऑन-सोन ( रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच), जमुहार की मेजबानी में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक समारोह ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य उद्घाटन गुरुवार को संपन्न हुआ। 26 से 29…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त

    महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी

    महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग