एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 25वीं बार रक्तदान शिविर आयोजित कर जुटाई 211 यूनिट रक्त

पटना। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन, पटना मंडल की ओर से शुक्रवार को लगातार 25वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय प्रधान कार्यालय पटना के कैंटीन के अलावा आंचलिक कार्यालय पटना, गया, रांची, भागलपुर और पूर्णिया में एक साथ आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत कुल 211 यूनिट रक्त विभिन्न ब्लड सेंटरों को उपलब्ध कराया गया।

स्थानीय प्रधान कार्यालय, पटना में शिविर का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी, पूर्व महासचिव अजीत कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (दक्षिण बिहार) योगेंद्र शेल्के, महाप्रबंधक (उत्तर बिहार) विजय कुमार शामल, एसोसिएशन के महासचिव अमरेश विक्रमादित्य, अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह तथा सेवा के महासचिव लक्ष्मी नारायण पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

एसोसिएशन के महासचिव अमरेश विक्रमादित्य ने बताया कि 17 जुलाई 2000 को पटना विमान दुर्घटना में एसोसिएशन के तत्कालीन महासचिव एच.एस. राठौर तथा तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. के.सी. मिश्रा का निधन हो गया था। उनकी पुण्य स्मृति में वर्ष 2001 से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पटना में आयोजित शिविर को मां ब्लड सेंटर एवं प्रथमा ब्लड सेंटर का सहयोग प्राप्त हुआ।

मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पिछले 25 वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे इस सामाजिक अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 16 जून को भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। एसोसिएशन की इस वर्ष की पहल ने एक बार फिर सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति बैंक अधिकारियों की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर