मीडिया लोकतंत्र का सजग प्रहरी, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान जरूरी : विश्वास सारंग



भोपाल (मध्य प्रदेश)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर हिंदी भवन, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश शासन के खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का सबसे सजग प्रहरी है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के साथ पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज और शासन के बीच मजबूत सेतु का कार्य करती है। पत्रकारों को निष्पक्ष रहकर समाज के वंचित एवं गरीब वर्ग की आवाज सरकार तक पहुंचानी चाहिए।


सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा प्रकाशित ‘संवाददाता डायरी’ का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया।
सम्मेलन में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और अधिकारों से जुड़े 10 सूत्रीय मांगपत्र मंत्री विश्वास सारंग को सौंपे गए। इनमें पत्रकारों को संवैधानिक दर्जा, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून, अधिमान्यता प्रक्रिया का सरलीकरण, पत्रकार भवन एवं पत्रकार कॉलोनी का निर्माण, छोटे एवं मझोले समाचार पत्रों को नियमित विज्ञापन, वरिष्ठ पत्रकारों के लिए सम्मान निधि, रेल यात्रा रियायत की बहाली, टोल टैक्स में छूट तथा पत्रकारों से जुड़े मामलों में राज्य सरकार के निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं। मंत्री ने इन मांगों पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


मध्य प्रदेश इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र कुमार मिश्रा ‘विश्वबंधु’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय सचिव डॉ. मनोज पाठक ने किया, जबकि स्वागत भाषण एवं प्रगति प्रतिवेदन प्रांतीय उपाध्यक्ष वी.के. मिश्रा ने प्रस्तुत किया।


सम्मेलन में देशभर से आए सैकड़ों संपादकों, पत्रकारों, साहित्यकारों और कवियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कवि उमाशंकर मनमौजी की काव्य प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि महासंघ का अगला प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 23 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश के सतना जिले में राष्ट्रीय संगठन सचिव चुन्नू कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के पदाधिकारी भाग लेंगे।



Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर