छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : डब्ल्यूजेएआई

पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) ने छात्रों के शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन की आड़ में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई हिंसा, आगजनी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा समाचार संकलन में जुटे पत्रकारों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इसे लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी पर सीधा हमला बताया है।

संगठन का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन किसी भी आंदोलन का दुरुपयोग कर हिंसा फैलाना और समाचार संकलन में लगे पत्रकारों को निशाना बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं और उन पर हमला किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने कहा कि शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को हिंसा में बदलने वाले असामाजिक तत्व लोकतांत्रिक मूल्यों के विरोधी हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने कहा कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी है। पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र की आंखों पर हमला है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर कार्रवाई तथा घायल पत्रकारों को समुचित सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

राष्ट्रीय महासचिव मधूप मणि ‘पिक्कू’ ने कहा कि हिंसा किसी भी जनआंदोलन की वैधता को कमजोर करती है। छात्रों के आंदोलन की आड़ लेकर अराजकता फैलाने और मीडिया कर्मियों को निशाना बनाने वाले तत्वों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संवाद और संवैधानिक प्रक्रिया से चलता है, हिंसा से नहीं।

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने राज्य सरकार, प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि हिंसा और पत्रकारों पर हमलों में शामिल सभी असामाजिक तत्वों की निष्पक्ष पहचान कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा के प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

Share
  • Related Posts

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। शिवसागर प्रखंड की करूप ग्राम पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। आयोजित शिविर में…

    Share

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के संयोजन एवं सहयोग से आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धा के साथ अपने निर्णायक दौर की ओर बढ़ रही…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : डब्ल्यूजेएआई

    छात्र आंदोलन की आड़ में हिंसा और पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : डब्ल्यूजेएआई

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन