बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

आरा (भोजपुर)। स्थानीय श्री हनुमान मंदिर, बड़ी मठिया प्रांगण में रविवार को समाज सेवा एवं शिक्षा प्रोत्साहन के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के प्रधान शिष्य एवं बड़ी मठिया के महंत श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महादलित बच्चों के बीच नि:शुल्क स्कूल ड्रेस, पाठ्य सामग्री, छाते तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित एवं ‘नई आशा’ संस्था के संचालक भीम सिंह भवेश सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महंत श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी ने बच्चों को प्रेरक कथा सुनाते हुए कहा कि जीवन में सफलता साधनों से नहीं, बल्कि सीखने की लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से मिलती है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि मन में शिक्षा प्राप्त करने का उत्साह और आगे बढ़ने का संकल्प हो, तो कोई भी बाधा सफलता का मार्ग नहीं रोक सकती। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़ों का सम्मान करने तथा अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया।
पद्मश्री भीम सिंह भवेश ने बड़ी मठिया की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के भविष्य को संवारने के साथ-साथ समाज में समान अवसरों की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में शहर के कई समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस जनकल्याणकारी पहल की प्रशंसा करते हुए इसे शिक्षा और सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर