जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के संयोजन एवं सहयोग से आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धा के साथ अपने निर्णायक दौर की ओर बढ़ रही है। पांच दिवसीय इस खेल महाकुंभ में विभिन्न राज्यों से आई टीमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और क्वार्टर फाइनल की दौड़ रोमांचक होती जा रही है।

अंडर-19 बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले में क्रीन मेमोरियल हाई स्कूल, गया ने डीपीएस पटना को 8-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले की स्टार खिलाड़ी अवंतिका रहीं, जिन्होंने छह बास्केट कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। क्रीन ने सटीक पासिंग, मजबूत डिफेंस और तेज़ आक्रमण के दम पर शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। डीपीएस पटना ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन क्रीन की रणनीति और अवंतिका के शानदार प्रदर्शन के आगे टिक नहीं सकी।

एक अन्य मुकाबले में धनबाद पब्लिक स्कूल ने सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल को 30-4 के बड़े अंतर से पराजित किया। इस जीत की सूत्रधार शाजली रहीं, जिन्होंने सर्वाधिक बास्केट किए। धनबाद पब्लिक स्कूल ने पूरे मैच में आक्रामक खेल और मजबूत रक्षापंक्ति के दम पर विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया।

अंडर-19 बालक वर्ग में विद्या भारती चिन्मय विद्यालय, जमशेदपुर ने सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल, रांची को 30-9 से हराया। विजेता टीम ने मजबूत डिफेंस, तेज़ पासिंग और सटीक फिनिशिंग के दम पर मैच पर शुरू से अंत तक नियंत्रण बनाए रखा। सरला बिड़ला ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन अहम मौकों पर अंक जुटाने में सफल नहीं हो सकी।

चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों के मुकाबलों के बाद कई टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, जबकि शेष टीमें अंतिम दौर में प्रवेश के लिए पूरा दमखम लगा रही हैं। आयोजकों के अनुसार सोमवार के मुकाबलों के बाद अधिकांश वर्गों में सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग स्पष्ट हो जाएगी।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर