पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प


डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। शिवसागर प्रखंड की करूप ग्राम पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। आयोजित शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार एवं पंचायती राज संस्थाओं द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, पात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन तथा समयबद्ध ढंग से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से भी लोगों को अवगत कराया गया।


इस अवसर पर जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने कहा कि पंचायत विकास दिवस सुशासन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।
डीएम ने कहा कि करूप ग्राम पंचायत को आधारभूत संरचना, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, डिजिटल सेवाओं एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में विकसित कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित करने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा तथा आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की स्वीकृत योजनाओं के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिला पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण भी किया।


कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण भी किया।
इस अवसर पर स्थानीय मुखिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता