निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति


सासाराम (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, रोहतास की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल, लालगंज करम (डेहरी रोड) परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने की, जबकि मंच संचालन स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल के निदेशक एवं एसोसिएशन के संरक्षक सुनील सिंह ने किया।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में निजी विद्यालय अनेक प्रशासनिक और शैक्षणिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और न्यायसंगत होनी चाहिए, ताकि विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां बिना किसी अनावश्यक व्यवधान के सुचारु रूप से संचालित हो सकें।


बैठक में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी सदस्य विद्यालय पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।


विद्यालयों के बीच विद्यार्थियों के स्थानांतरण को सरल और विवादमुक्त बनाने के उद्देश्य से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) जारी करने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों और संस्कारयुक्त शिक्षा के वातावरण को और सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि संबद्ध विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उसे निरंतर बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर आंतरिक समीक्षा की जाएगी। जिला सचिव सुनील कुमार चौधरी ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों, निदेशकों, संरक्षकों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


बैठक में संत जोसेफ स्कूल, राजेंद्र विद्यालय, स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल, बेबी गार्डेन स्कूल, रिदम फाउंडेशन स्कूल, मॉडर्न सन बीम पब्लिक स्कूल, स्मार्ट किड्स ब्लूजम स्कूल, अरिहंत पब्लिक स्कूल, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल, संत जॉन सेकेंडरी स्कूल, जागृति पब्लिक स्कूल, संत थॉमस स्कूल, स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, श्री गुरु तेग बहादुर विद्या निकेतन, विजन पब्लिक स्कूल, ग्रीन वुड एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल, द क्रिएटिव एकेडमी, श्री गुरु गोबिंद सिंह स्कूल सहित जिले के दर्जनों प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिनिधि एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान


Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर