पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

सासाराम (रोहतास)। पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, चौखंडी पथ, सासाराम में गुरुवार को 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुप कुमार का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं एनसीसी गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं एनसीसी के फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर कर्नल अनुप कुमार का अभिनंदन किया।
इस दौरान कैडेटों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद कमांडिंग ऑफिसर ने परेड का निरीक्षण किया और कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा तथा चरित्र निर्माण का महत्व बताते हुए देशहित में सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों को रैंक प्रमोशन भी प्रदान किया गया। प्रियांशु कुमार गुप्ता को कंपनी क्वार्टर मास्टर, अमन राज को कंपनी सार्जेंट मेजर तथा बलवंत कुमार को सार्जेंट बनाया गया। वहीं शुभम मौर्या, सागर कुमार, युवराज कुमार, मयंक कुमार शाह, खुशी कुमारी एवं विशाल कुमार को कॉरपोरल तथा अंकित कुमार, फुला कुमारी, शिवम तिवारी, विकास कुमार एवं शिवांशी कुमारी को लांस कॉरपोरल का रैंक प्रदान किया गया।

कर्नल अनुप कुमार ने सभी पदोन्नत कैडेटों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के समापन पर कमांडिंग ऑफिसर ने विद्यालय स्थित एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा विद्यालय प्रशासन और एनसीसी टीम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के धनजी सिंह, अशोक कुमार सिंह, शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट एवं बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती