कम बारिश और बढ़ते तापमान के बीच किसानों के लिए कृषि परामर्श जारी

पटना। बिहार में मानसून की कमजोर स्थिति और आने वाले दिनों में तापमान में संभावित वृद्धि को देखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए आवश्यक कृषि परामर्श जारी किया है। परिसर के अनुसार, अगस्त के पहले 17 दिनों में राज्य में 111.3 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से करीब 32 प्रतिशत कम है। जून की शुरुआत से अब तक मानसूनी वर्षा में लगभग 40 प्रतिशत की कमी बनी हुई है।

सीवान, खगड़िया और लखीसराय को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में वर्षा की स्थिति चिंताजनक है। जहानाबाद में सामान्य से 64 प्रतिशत और भागलपुर में 60 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। 19 से 24 अगस्त के बीच दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 21 अगस्त को उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कई स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा की संभावना जताई गई है।

खेत में नमी बनाए रखने पर जोर

वैज्ञानिकों ने किसानों को खेतों की मेड़ों की मरम्मत कर वर्षा जल को खेत में ही संचित करने, खेतों को खरपतवार-मुक्त रखने और पौधों की उचित संख्या सुनिश्चित करने की सलाह दी है। नमी की भारी कमी होने पर धान के अतिरिक्त कल्ले हटाने तथा मिट्टी की सतह पर हल्की दरारें दिखाई देने पर ही सिंचाई करने को कहा गया है।

धान में लगातार पानी भरकर रखने के बजाय वैकल्पिक गीला और सूखा (AWD) सिंचाई पद्धति अपनाने की सलाह दी गई है। खरपतवार नियंत्रण के लिए पलवार या कोनो-वीडर का उपयोग करने तथा धान की बुआई के 15-20 दिनों बाद, खरपतवार की 2-3 पत्ती अवस्था में बिस्पायरीबैक सोडियम आधारित खरपतवारनाशी के प्रयोग की सलाह दी गई है। धान की रोपाई के 50-55 दिनों बाद निकौनी करना भी लाभकारी बताया गया है।

पोषक तत्वों के नुकसान को कम करने की सलाह

किसानों को पोषक तत्वों के नुकसान को कम करने के लिए नीम-कोटेड यूरिया का उपयोग करने तथा साफ मौसम में सिंचाई के बाद हल्की नमी रहने पर यूरिया की टॉप-ड्रेसिंग करने की सलाह दी गई है। वर्षा की कमी से उत्पन्न सूखे या पोषण संबंधी तनाव से फसल को उबारने के लिए पत्तियों पर 2 प्रतिशत यूरिया या एनपीके (15:15:15) घोल का छिड़काव किया जा सकता है।

वर्षा जल संचयन और फसल निगरानी जरूरी

वैज्ञानिकों ने छतों पर वर्षा जल संचयन, तालाब निर्माण तथा टपक और फव्वारा सिंचाई जैसी प्रणालियों को अपनाने पर जोर दिया है। संचित जल सूखे जैसी परिस्थितियों में फसलों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही, कीट एवं रोगों के संभावित प्रकोप से बचाव के लिए नियमित रूप से फसलों की निगरानी करने तथा कीट प्रबंधन के लिए फेरोमोन और स्टिकी ट्रैप लगाने की सलाह दी गई है।

खाली खेतों में चारा फसल लगाने तथा ऊंचे खेतों या मेड़ों पर अरहर की बुआई करने की सलाह भी दी गई है। वैज्ञानिकों ने किसानों से मौसम की परिस्थितियों के अनुसार कृषि कार्यों में बदलाव करते हुए उपलब्ध जल एवं मिट्टी की नमी का बेहतर प्रबंधन करने की अपील की है।

Share
  • Related Posts

    कृषि विज्ञान केंद्रों को किसानों की बदलती जरूरतों के अनुरूप कार्य करना होगा : डॉ. पाण्डेय

    पटना। भा.कृ.अनु.प.-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), क्षेत्र-IV, पटना का 11वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. पी. एस. पाण्डेय,…

    Share

    सीबीएसई बॉक्सिंग क्लस्टर में नारायण वर्ल्ड स्कूल की खुशी ने जीता स्वर्ण

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार की छात्रा खुशी कुमारी ने प्रतापगढ़ के न्यू एंजल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पूर्वी जोन सीबीएसई बॉक्सिंग क्लस्टर गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कृषि विज्ञान केंद्रों को किसानों की बदलती जरूरतों के अनुरूप कार्य करना होगा : डॉ. पाण्डेय

    कृषि विज्ञान केंद्रों को किसानों की बदलती जरूरतों के अनुरूप कार्य करना होगा : डॉ. पाण्डेय

    कम बारिश और बढ़ते तापमान के बीच किसानों के लिए कृषि परामर्श जारी

    सीबीएसई बॉक्सिंग क्लस्टर में नारायण वर्ल्ड स्कूल की खुशी ने जीता स्वर्ण

    सीबीएसई बॉक्सिंग क्लस्टर में नारायण वर्ल्ड स्कूल की खुशी ने जीता स्वर्ण

    विद्यार्थी सहयोग पोर्टल से अब 30 दिनों में होगा विद्यार्थियों की शिकायतों का समाधान

    विद्यार्थी सहयोग पोर्टल से अब 30 दिनों में होगा विद्यार्थियों की शिकायतों का समाधान

    प्रशांत किशोर के शपथ ग्रहण पर कांग्रेस नेता रोहित पासवान ने दी बधाई

    प्रशांत किशोर के शपथ ग्रहण पर कांग्रेस नेता रोहित पासवान ने दी बधाई

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन