सीबीएसई बॉक्सिंग क्लस्टर में नारायण वर्ल्ड स्कूल की खुशी ने जीता स्वर्ण

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार की छात्रा खुशी कुमारी ने प्रतापगढ़ के न्यू एंजल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पूर्वी जोन सीबीएसई बॉक्सिंग क्लस्टर गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। खुशी ने अंडर-17 आयु वर्ग के 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले में खुशी ने अपने बॉक्सिंग कौशल, आत्मविश्वास और रणनीतिक खेल का प्रभावी प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन से निर्णायक भी प्रभावित हुए। स्वर्ण पदक जीतकर खुशी ने विद्यालय के साथ अपने परिवार और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉ. मोनिका सिंह, बॉक्सिंग कोच अंकिता तिर्की, प्राचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी कुमारी को बधाई दी। डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि खुशी की सफलता उसकी निरंतर मेहनत, खेल के प्रति समर्पण और कोच के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने शुरुआत से ही खुशी के बॉक्सिंग के प्रति उत्साह को प्रोत्साहित किया और उसकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए आवश्यक सहयोग दिया। खुशी की उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

खुशी की इस सफलता को परिवार और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इससे अन्य विद्यार्थियों और उभरते युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। खुशी अब अगले महीने हरियाणा में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग गेम्स-2026 में हिस्सा लेंगी। विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान