लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

सासाराम (रोहतास) जिला मुख्यालय सासाराम स्थित संत पॉल स्कूल के उमा ऑडिटोरियम में मंगलवार को लायंस क्लब ऑफ सासाराम के तत्वावधान में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और उनके कार्यकाल, कार्यशैली तथा जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ सासाराम, प्राइवेट स्कूल्स चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा), नगर पूजा समिति, ताराचंडी समिति सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. नेहा कुमारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल, पासवा के राष्ट्रीय महासचिव एवं संत पॉल स्कूल के चेयरमैन डॉ. एस.पी. वर्मा ने डॉ. नेहा कुमारी को तलवार एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के दौरान डॉ. नेहा कुमारी का व्यवहार, कार्यशैली और आम लोगों के प्रति उनकी संवेदनशीलता सदैव याद की जाएगी।

लायंस क्लब एवं पासवा के जिलाध्यक्ष तथा संत पॉल स्कूल के प्रबंधक रोहित वर्मा ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. नेहा कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन किसी अधिकारी की कार्यशैली और व्यवहार लोगों के मन में लंबे समय तक स्मरणीय रहते हैं।

विदाई समारोह में संत पॉल स्कूल की प्राचार्या आराधना वर्मा सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. नेहा कुमारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन रोहित वर्मा ने किया। समारोह के दौरान माहौल काफी भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने आत्मीयता एवं सम्मान के साथ तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को भावभीनी विदाई दी।

रिपोर्ट, तस्वीर: टिपू सुलतान

Share
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    सासाराम/डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के साथ रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रोहतास जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क है।…

    Share

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    सासाराम (रोहतास)। विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों के त्वरित, संवेदनशील, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन, रोहतास की ओर से जिले के विभिन्न संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    ईद-ए-मिलाद समेत पर्वों को लेकर रोहतास में प्रशासन अलर्ट, सासाराम में संयुक्त ब्रीफिंग व डेहरी में शांति समिति की बैठक

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संभाला वीकेएसयू पीजी उर्दू विभागाध्यक्ष का पद

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

    लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित