रोहतास में ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम, छात्रों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने किया सीधा संवाद

सासाराम (रोहतास)। विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों के त्वरित, संवेदनशील, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन, रोहतास की ओर से जिले के विभिन्न संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में सोमवार को ‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को सुना गया तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, शैक्षणिक सहायता, कौशल विकास एवं अन्य विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए एक सुलभ, उत्तरदायी एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों से प्राप्त समस्याओं एवं सुझावों पर संबंधित मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की गई थीं।

कार्यक्रम के समग्र अनुश्रवण एवं प्रभावी समन्वय की जिम्मेदारी विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के नोडल पदाधिकारी हिमांशु शेखर ने निभाई। जिला प्रशासन ने संबंधित संस्थानों के प्रशासी पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, गरिमापूर्ण और विद्यार्थी-केंद्रित स्वरूप प्रदान करने के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया।

‘विद्यार्थी सहयोग’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद एवं संवेदनशील सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास किया गया। प्रशासन का मानना है कि यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने, समझने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही विद्यार्थी-केंद्रित एवं उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जिला प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थी हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट, तस्वीर : टिपू सुलतान

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं