लायंस क्लब के समारोह में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को सम्मानपूर्ण विदाई

सासाराम (रोहतास)। जिला मुख्यालय सासाराम स्थित संत पॉल स्कूल के उमा ऑडिटोरियम में मंगलवार को लायंस क्लब ऑफ सासाराम के तत्वावधान में तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और उनके कार्यकाल, कार्यशैली तथा जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ सासाराम, प्राइवेट स्कूल्स चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा), नगर पूजा समिति, ताराचंडी समिति सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. नेहा कुमारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल, पासवा के राष्ट्रीय महासचिव एवं संत पॉल स्कूल के चेयरमैन डॉ. एस.पी. वर्मा ने डॉ. नेहा कुमारी को तलवार एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के दौरान डॉ. नेहा कुमारी का व्यवहार, कार्यशैली और आम लोगों के प्रति उनकी संवेदनशीलता सदैव याद की जाएगी।

लायंस क्लब एवं पासवा के जिलाध्यक्ष तथा संत पॉल स्कूल के प्रबंधक रोहित वर्मा ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. नेहा कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन किसी अधिकारी की कार्यशैली और व्यवहार लोगों के मन में लंबे समय तक स्मरणीय रहते हैं।

विदाई समारोह में संत पॉल स्कूल की प्राचार्या आराधना वर्मा सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. नेहा कुमारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन रोहित वर्मा ने किया। समारोह के दौरान माहौल काफी भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने आत्मीयता एवं सम्मान के साथ तत्कालीन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को भावभीनी विदाई दी।

रिपोर्ट, तस्वीर: टिपू सुलतान

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं