बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

सासाराम (रोहतास)। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और आवास से जुड़ी कई योजनाओं के जरिए रोहतास को विकास की नई सौगात मिली है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आठ स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन किया। साथ ही डेहरी-डालमियानगर की जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास और 72.88 करोड़ रुपये के बिजली संबंधी कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर 10 लाभार्थी परिवारों को आवास की चाबी भी सौंपी गई।

समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद राजा राम सिंह, सांसद मनोज कुमार, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहे।

आठ गांवों में घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के आठ स्थानों पर नवनिर्मित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जनता को समर्पित किए गए। इनमें सासाराम प्रखंड का मलाव, दिनारा का गंज भड़सरा, नासरीगंज के मांगरांव, अमियावर, कैथी और पोखराहा, अकोढ़ीगोला का गोरधनपुर तथा काराकाट का किरही शामिल हैं।

प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 1,025 वर्गफीट क्षेत्र में लगभग 42.84 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इनमें वेलनेस हॉल, चिकित्सक कक्ष, प्रयोगशाला और डे-केयर कक्ष सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक केंद्र से तीन से पांच हजार की आबादी को लाभ मिलने का लक्ष्य है। इससे ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

डेहरी-डालमियानगर में सुधरेगी पेयजल आपूर्ति

शहरी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अमृत-2.0 योजना के तहत डेहरी-डालमियानगर में 33.30 करोड़ रुपये की जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास किया गया। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) के माध्यम से पूरी होने वाली इस योजना से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद शहरी आबादी को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

बिजली व्यवस्था सुधारने पर खर्च हुए 72.88 करोड़

जिले में बिजली आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऊर्जा विभाग की ओर से 72.88 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य पूरे किए गए हैं। इसके तहत सासाराम सदर अस्पताल और धनकाढ़ा में नवनिर्मित विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा नौ फीडरों का पृथक्करण, सात फीडरों का विभाजन, 60 नए ट्रांसफार्मर लगाने और 58 किलोमीटर केबल बिछाने का कार्य पूरा किया गया है।

इन कार्यों से कम वोल्टेज, तकनीकी क्षति और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। कृषि फीडरों के विस्तार से किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने की भी उम्मीद है।

10 परिवारों को मिला अपने घर का सपना

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के विभिन्न शहरी निकायों में कुल 13,690 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 6,713 आवास प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और 6,977 आवास प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत शामिल हैं। जिले में पूर्ण हो चुके 5,378 आवासों में से 10 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक रूप से नए घर की चाबी सौंपी गई और गृह प्रवेश कराया गया। इससे लाभार्थी परिवारों को अपना पक्का घर मिलने की खुशी साझा करने का अवसर मिला।

Share
  • Related Posts

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत, आपसी परिचय और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स में शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन…

    Share

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ शनिवार को अमरा तालाब स्थित गार्गी पाठशाला परिसर में लेट्स इंस्पायर बिहार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    गंगा पर बना 6 लेन का नीतीश सेतु शुरू, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    कृषि अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरणास्रोत है पटना परिसर : डॉ. मलिक

    कृषि अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरणास्रोत है पटना परिसर : डॉ. मलिक

    छाई रोड की बिक्री के विरोध में आंदोलन करेगी अरमान डेहरी

    छाई रोड की बिक्री के विरोध में आंदोलन करेगी अरमान डेहरी