सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के साथ मनेगा पुस्तकालय का वार्षिकोत्सव

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। मेसो द्वारा संचालित महर्षि दयानंद सरस्वती पुस्तकालय में विनोद प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व-सहमति से निर्णय लिया गया कि पुस्तकालय के 29 वें वार्षिकोत्सव पर 25 नवम्बर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगता का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए दुर्गापूजा के बाद संपर्क अभियान चलाया जाएगा। प्रवेशप्रपत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 नवम्बर है। प्रतियोगिता में दो समूह जूनियर (कक्षा 6-8) और सीनियर (कक्षा 9-10) होंगे। कार्यक्रम के लिए अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष संतोष कुमार को बनाया गया। बैठक में पुस्तकालय समिति के सदस्य गोस्वामी राघवेन्द्रनाथ, अमरनाथ, धीरज कुमार, मोहम्मद अरशद आलम, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, आयुष राज, रितिक राज, अजित कुमार, विजय कुमार, भूपेंद्र कुमार, राहुल कुमार, रंजन कुमार, हर्षित प्रकाश, सोनू कुमार और चंद्रशेखर कुमार ने भाग लिया।

 

ओडीएफ के लिए औरंगाबाद जिला के फेयर प्राइस डीलरों से तन-मन-धन के साथ प्रयास की अपील

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवादादाता। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएसन औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष सन्तोष सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री सह जिला सचिव ने प्रेस बयान जारी कर औरंगाबाद जिला को ओडीएफ खुले में शौच रहित) घोषित होने के लिए जिले के सभी फेयर प्राइस डीलरों से प्रशासन और पात्र जनता को सहयोग करने की दिशा में आगे आने की अपील की है। ताकि जल्द से जल्द औरंगाबाद जिला स्वच्छ बन सके। जिला को ओडीएफ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि लगे हुए हैं, जिसमें फोयर प्राइस डीलरों को भी तन-मन-धन के साथ अपना तेज प्रयास करना चाहिए, जिससे यह काम आसान हो सके और कम समय साध्य हो सके। ओडीएफ से जिले की अलग पहचान बनेगी, जो भविष्य में पूरे समाज को ताकत देगी।

 

Share
  • Related Posts

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं