रणबीर-आलिया की ‘‘ब्रह्मास्त्र’’ का पहला पार्ट 2019 में

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ‘‘ब्रह्मास्त्र’’ तीन पार्ट में रिलीज होगी और सीरिज का पहला पार्ट 15 अगस्त 2019 को बड़े पर्दे रिलीज होगा। फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। निर्देशक अयान मुखर्जी की, रहस्य, रोमांच एवं फंतासी पर आधारित इस श्रृंखला का निर्माण करण जौहर के ‘धर्मा प्रोडक्शन’ के तहत होगा। फिल्म में रणबीर कपूर ऐसा किरदार निभाएंगे जिसके पास कुछ विशेष शक्तियां होंगी। अयान ने एक साक्षात्कार में कहा कि इस फिल्म के लिए उनके दोस्त एवं अभिनेता रणबीर को घुड़सवारी और जिमनास्टिक सीखना पडे़गा।

उन्होंने कहा कि फिल्म में काफी एक्शन है इसलिए बहुत प्रशिक्षण लेना होगा.. जैसे जिमनास्टिक, घुड़सवारी, फाइटिंग और रणबीर को खासी शारीरिक मेहनत करनी होगी ताकि किरदार को वास्तविक रूप दिया जा सके। अयान ने कहा, ‘‘रणबीर को फिल्म की रूप रेखा समझनी होगी और उसे दर्शकों तक पहुंचाना होगा। हम उन चीजों, उस फंतासी दुनिया की कल्पना करने की कोशिश कर रहे हैं और उसी के हिसाब से काम करेंगे।’’ फिल्म की शूटिंग अगले साल के शुरू में आरंभ होगी।

Share
  • Related Posts

    बिहार की बहुचर्चित फिल्म चम्पारण सत्याग्रह का ऑफिसियल पोस्टर मुंबई में रिलीज, कई दिग्गज लोगों ने हिस्सा लिया

    बिहार की बहुचर्चित फिल्म “चम्पारण सत्याग्रह” का ऑफिसियल पोस्टर मुंबई स्थित आदर्श नगर गोरेगांव के गुरु कृपा स्टूडियो में रिलीज की गई। कार्यक्रम में फिल्मों से जुड़े कई दिग्गज लोगों…

    Share

    दाउदनगर के कलाकारों द्वारा शॉर्ट फिल्म का निर्माण, युवाओं को जागरूक करने का उद्देश्य

    दाउदनगर (औरंगाबाद ) ओमप्रकाश कुमार। ड्रग्स: द एंड ऑफ लाइफ नामक शॉर्ट फिल्म का निर्माण शहर के कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है। आज-कल मेट्रो शहर जैसे शहरों के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित