त्रासदी : मानव का मशीनीकरण, मशीन का मानवीकरण!

  • त्रासदी :  मानव का मशीनीकरण, मशीन का मानवीकरण !

21वींसदी की यह दुनिया पूरी तरह अति उच्च, पर अजीबो-गरीब तकनीक की गिरफ्त में भी कसती जा रही है। विभिन्न देशों की प्रयोगशालाओं में मानव मेधा की चरम परिणति वाले ‘नई सृष्टि’ के तरह-तरह के प्रयोग जारी हैं। इसका अंजाम क्या होगा? यह शायद तकनीक को विकसित करने वाले वैज्ञानिक भी नहीं जानते। जहां के शासक सनकी हैं, वहां तो सृष्टि (पृथ्वी) को ही खत्म करने वाले प्रयास जारी हैं। जैसे कि संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध के बावजूद उत्तर कोरिया ने बैलेस्टिक मिसाइलों को विकसित करने के कार्यक्रम पर रोक नहींलगाई है और खुलेआम अमेरिकी जैसी विश्व महाशक्ति पर परमाणु आयुध से हमले की चुनौती भी दी है। अगर सचमुच किसी दिन अपने सनकी तानाशाह के नेतृत्व में उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर हमला कर दिया तो वह दिन दुनिया के महाविनाश की ही शुरुआत होगी।


सऊदी अरब के रियाद में 85 देशों के फ्यूचर इन्वेस्टमेंट सम्मेलन में भविष्य की तकनीक के विभिन्न रूपों के प्रदर्शन के पक्ष में तर्क दिए गए। इस सम्मेलन में सऊदी अरब की रोबोट सोफिया ने तो बतौर वक्ता भाग लिया और उससे एक पत्रकार ने इंटरव्यू भी लिया। सोफिया को हांगकांग की हैनसन रोबोटिक्स कंपनी ने बनाया है। महिला भूमिका वाली सोफिया (रोबोट) हांड-मांस के इंसानों के बीच ही रहेगी। भले ही उसमें प्रजनन करने की इंसानी क्षमता न हो,पर वह इंसानों की तरह ही रहेगी और इंसानों से उन्ही की तरह बात-व्यवहार करेगी। दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी देश (सऊदी अरब) ने रोबोट को अपने देश की नागरिकता प्रदान की है। जहां अनेक देशों में लाखों लोग शरणार्थी बनकर दर-दर भटकने को लाचार हैं, वहां सोफिया को नागरिक मानना इसी बात का एकांगी उद्घोष है कि मानव के मशीनीकरण और मशीन के मानवीकरण का एक नया दौर शुरू हो चुका है। त्रासदी का यह दौर इस सदी तक किस पायदान तक पहुंचेगा, इसकी भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता।

-संपादकीय/कृष्ण किसलय

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित