मिथिलेश दीपक बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

बारून, औरंगाबाद (बिहार) -सोनमाटी समाचार। मिथिलेश कुमार दीपक बारून प्रखंड व्यापार मंडल के एक फिर अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। बारून व्यापार मंडल के लिए हुए चुनाव में इस प्रखंड के 396 सदस्य मतदाताओं में से 316 ने मतदान में भाग लिया, जिनमें से 8 मतों को रद्द कर दिया गया।

मतदान में मिथिलेश कुमार दीपक के पक्ष में 110 मत, कैलाश सिंह को 89 मत, केदार यादव को 64 मत और सुनील सिंह को 45 मत प्राप्त हुए। मिथिलेश कुमार दीपक को बारून के प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय कुमार ने 21 मतों से विजयी होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
साहित्यकारिता-पत्रकारिता से राजनीति में आए मिथिलेश कुमार दीपक ने बारूण प्रखंड व्यापार मंडल में लगातार दूसरी बार विजय हासिल की है। श्री दीपक 2012 में भी बारून प्रखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

श्री दीपक बारून स्थित स्कूल के संचालक और सोनघाटी के अग्रणी आंचलिक समाचार-विचार पत्र सोनमाटी के संपादकीय विभाग के साथ भी जुड़े हुए हैं। मिथिलेश कुमार दीपक के लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने बधाइयां दीं और किसानों के हित में अग्रणी सफलता प्राप्त करने की कामना प्रकट की है।

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’