अकस व एआईएमआरए द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम एवं ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नारायण मेडिकल कॉलेज के महाप्रबंधक संचालन उपेंद्र सिंह व मेडिकल टीम का ने सहयोग किया।

संस्था के सचिव नंदन कुमार ने बताया की रक्तदान शिविर के आयोजन में करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों ने अपना रक्तदान किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त उपलब्ध कराना था।

वहीं संस्था की ओर से अध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव नंदन कुमार, प्रेम प्रकाश, मनोज पांडे सहित अन्य सदस्यों ने भी अपना रक्तदान किया। आयोजन में मुख्य अतिथि नारायण मेडिकल कॉलेज से महाप्रबंधक संचालन उपेंद्र कुमार सिंह, एआर वर्मा व अजीत कुमार सिंह को संस्था के निर्देशक संजय सिंह बाला, प्रमोद कुमार सिंह एवं कीर्तन श्रीवास्तव के द्वारा बुकें देकर सम्मानित किया गया।

रक्त वीरों को नारायण मेडिकल कॉलेज की ओर से दीवाल घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उपस्थित लोगों को रक्तदान करने के फायदे से भी अवगत कराया गया।

शिविर में सहयोग करने वाले संगठनों को संस्था के निर्देशक संजय सिंह बाला ने आभार व्यक्त किया। मौके पर पवन कुमार सिंह उर्फ मुनमुन सिंह, कीर्तन श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश राज, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी, मनोज पांडेय, कलाम हाशमी, भोला कुमार, राहुल कुमार, संदीप कुमार उर्फ गट्टु, पुनपुन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’उपशीर्षकराज्यपाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की राजभाषा पत्रिका के छठे संस्करण का किया विमोचनसमाचारपटना। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री…

    Share

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    आरा (भोजपुर)। आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त सतह की मरम्मत की मांग को लेकर पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश