रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। अभिनव कला संगम परिवार के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को रोहतास के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्था की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा भविष्य में जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि अभिनव कला संगम परिवार वर्षों से कला, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष नाटक, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

संस्था का उद्देश्य कला एवं संस्कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने के साथ दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी और अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसके अलावा सरकार की ओर से आमजन के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

संस्था के निदेशक संजय सिंह वाला ने नवपदस्थापित एसपी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के आपसी सहयोग से रोहतास जिले में सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी, सामाजिक सौहार्द और जनहित से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिल सकती है।

सचिव नंदन कुमार ने संस्था द्वारा पिछले वर्षों में किए गए कार्यों से संबंधित फाइल, कार्यक्रमों के दस्तावेज और पुराने कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स एसपी को दिखाए। उन्होंने विभिन्न नाटकों, नुक्कड़ नाटकों और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संस्था की गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों से उन्हें अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संस्था भविष्य में प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से संचालित करना चाहती है।

मुलाकात के दौरान निदेशक संजय सिंह वाला, अध्यक्ष संतोष सिंह, सचिव नंदन कुमार, संजय सिंह, कीर्तन श्रीवास्तव, कलाम हाशमी, राहुल सिंह, विजय चौरसिया, बंटी पटेल उर्फ राज पटेल एवं आलोक कुमार सिंह सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    One thought on “रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’