जेआरएस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव, सम्मान और संस्कृति का उत्सव

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। जेआरएस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति के समन्वय को दर्शाता यह आयोजन विद्यालय के सचिव रवि प्रकाश, प्रधानाचार्या सुलगना मजूमदार एवं उप-प्रधानाचार्य अमृतेश चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य, नाटक और गीत-संगीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा, नैतिक मूल्य और सामाजिक संदेशों की प्रभावी प्रस्तुति की गई।

विद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन में योगदान देने वाले शिक्षकों एवं कार्यालय कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष इंजीनियर सत्यनारायण सिंह (पूर्व विधायक) ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही विद्यालय की प्राथमिकता है और शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार एवं आत्मविश्वास का विकास आवश्यक है।

शिक्षक एवं कर्मचारी हुए सम्मानित

विद्यालय के शैक्षणिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षकों एवं कार्यालय कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में दिलनवाज़ खान, जूली श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, सिमरन सिंह, कामना सिन्हा, दीक्षा कुमारी, अरविंद मिश्रा, राहुल शर्मा, आरती अग्रवाल, श्वेता सिंह, शिबू कुमारी, रिंकी कुमारी एवं संध्या शर्मा शामिल रहीं।

वहीं सम्मानित कार्यालय कर्मियों में ए. के. सिन्हा, नंदन चौधरी, चंदन कुमार एवं सुमित श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी को उनकी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के लिए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रमुख सम्मानित विद्यार्थियों में जेबा परवीन, हर्षिता राज, आदर्श कुमार, दीप्ति कुमारी, कुमारी स्नेहा, आयुष कुमार, शिवांश राज, सौम्या कुमारी, रुखसार परवीन, मीनाक्षी सिंह, वाणी कुमारी, प्रज्ञा, यशस्वी, जासिया, माही, कनिष्क, रुद्र, शिवानी, महक, लैबा, आदित्य श्रीवास्तव, मन्हा, एमडी शाद, अद्विका, अंकित, आयुषी, रितिका, नंदनी, स्वीटी, निहारिका, राज लक्ष्मी, वंदना, अंकिता, एंजल, श्रेष्ठ पाठक, आरुष प्रकाश, निलांशु, रिमझिम, प्रणव पाठक, रेहान रज़ा, रश्मि, अपराजिता, जय देवांश राघव, आदित्य कुमार गुप्ता, सौम्या, मो. अयान, सृष्टि एवं सोनाक्षी शामिल रहे।

प्रधानाचार्या श्रीमती सुलगना मजूमदार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि उप-प्रधानाचार्य श्री अमृतेश चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

Share
  • Related Posts

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    सासाराम (रोहतास)। यात्रियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल की प्राथमिकता है। इसी क्रम में शुक्रवार को सासाराम जंक्शन पर पूर्व मध्य रेल…

    Share

    नये आयकर अधिनियम के सरलीकरण से सबको लाभ : डॉ. सुधाकर राव

    पटना। आयकर विभाग बिहार एवं झारखंड की ओर से ‘प्रारंभ-2026’ नामक मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन बिहार चैंबर्स ऑफ कॉमर्स सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एक अप्रैल 2026…

    Share

    You Missed

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    नये आयकर अधिनियम के सरलीकरण से सबको लाभ : डॉ. सुधाकर राव

    नये आयकर अधिनियम के सरलीकरण से सबको लाभ : डॉ. सुधाकर राव

    कृषि जागरूकता अभियान में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए किया जागरूक

    कृषि जागरूकता अभियान में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए किया जागरूक

    बिहार की राजनीति में परिवारवाद का बढ़ता प्रभाव, बेटों को स्थापित करने की होड़

    बिहार की राजनीति में परिवारवाद का बढ़ता प्रभाव, बेटों को स्थापित करने की होड़

    संतुलित उर्वरक उपयोग से टिकाऊ खेती पर जोर, मणिछपरा में किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी

    संतुलित उर्वरक उपयोग से टिकाऊ खेती पर जोर, मणिछपरा में किसानों को दी वैज्ञानिक जानकारी

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है