दुबई अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में अरविंद चित्रांश का हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मान

दुबई। दुबई अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में दुनिया के प्रतिभावान कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच देते हुए भारत, श्रीलंका,दुबई आदि देशों के कलाकार और साहित्यकारों के साथ मिलकर नृत्य एवं गीत संगीत, कथक,कुचिपुड़ी मणिपुरी एवं श्रीलंका एवं दुबई का लोकनृत्यों से कलाकारों ने अपनी जबरदस्त प्रस्तुतियों से दुबई मीडिया सिटी सेंटर में अपने-अपने ग्रुप के साथ प्रतिभाग किया। जिसके मुख्य अतिथि,दुबई पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष और दुबई के प्रसिद्ध व्यवसाई एल. बी. ठाकुर, डायरेक्टर डॉ. अंजली मिश्रा श्रीलंका, राम की वेशभूषा की परंपरा को जीवंत रखने वाले गुरु वेंकटेश कृष्णा और अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश द्वारा सभी देशों के कलाकारों का सम्मान करते हुए, दुबई की भारतीय हीरोइन आंचल पांडेय को फिल्म ‘प्रीत की रिति’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान दिया गया।

दुबई में गेस्ट ऑफ ऑनर और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित अरविंद चित्रांश ने कहा कि श्रीलंका और भारत की लोक संस्कृतियों को पूरे दुनिया में महत्व बनाए रखने वाली कोलंबो, श्रीलंका के आलाप स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर, नृत्य विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक डॉ. अंजली मिश्रा का प्रयास उभरते हुए कलाकारों को सहयोग और सांस्कृतिक मंच देते रहना एक सराहनीय कार्य है। अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का सम्मान और स्मृति चिन्ह देने के साथ भारत की गौरव गाथा की परंपरा में पुस्तक “गौरवशाली पूर्वांचल” का लोकार्पण भी दुबई महोत्सव में किया गया।

भारतीय लोक संस्कृति, लोक कला, भोजपुरी भाषा, साहित्य कला संस्कृति के संरक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश के अनुसार दुबई अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में कलाकारों एवं साहित्यकारों के साथ पूरी दुनिया में सांस्कृतिक और साहित्यिक एकता और नृत्य कला, गीत संगीत के प्रति जागरूकता बनाए रखना ही एक मात्र उद्देश्य है। दुबई महोत्सव में रूशाली, भावना कटारी, नारायणा तीर्था तरंगम, महालक्ष्मी कटारी, ईन्गी नृत्य, अंजली देवी, गुरु डॉ. अनुराधा वेंकट कृष्णा, थिएटर कलाकार गुरु वेंकट कृष्णा, श्रीलंका और दुबई का पारंपरिक लोक नृत्य कलाकार मिहिरंगा, देहांन एविन, नोयामी प्रेरना आदि कई देशों के कलाकारों ने दुबई महोत्सव में जबरदस्त प्रतिभाग किया।

Share
  • Related Posts

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    पटना/नालंदा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों के लिए आयोजित चार दिवसीय क्षमता निर्माण एवं आदान सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत नालंदा जिले…

    Share

    जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित, 101 टीमों ने दिखाया तकनीकी कौशल

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग संकाय के अंतर्गत इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेल द्वारा सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 6…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित, 101 टीमों ने दिखाया तकनीकी कौशल

    जीएनएसयू में हैकाथॉन ‘संकल्प 2.0’ आयोजित, 101 टीमों ने दिखाया तकनीकी कौशल

    पटना में पूर्वोत्तर किसानों का प्रशिक्षण, समेकित कृषि के आधुनिक गुर सीखे

    पटना में पूर्वोत्तर किसानों का प्रशिक्षण, समेकित कृषि के आधुनिक गुर सीखे

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान