दिवसीय मेडिकल एजुकेशन सम्मेलन मेकॉन 2025 का समापन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। देश के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों से आए चिकित्सा विशेषज्ञों के दिशा निर्देश में आयोजित कार्यशाला, सीएमई, पैनल डिस्कशन एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन के साथ ही एक दिवसीय मेडिकल एजुकेशन सम्मेलन मेकॉन 2025 का सोमवार को देर शाम समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषय-वस्तु समुह में बंटे चिकित्सा विज्ञान के छात्रों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं को शैक्षणिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा मेंटर और मेंटी दोनों के जिज्ञासाओं पर आधारित प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान नारायण मेडिकल कॉलेजे एवं अस्पताल के आयोजन समिति द्वारा की गई व्यवस्था को विशेषज्ञ वक्ताओं ने काफी सराहना की तथा उन्होंने इसे कल्पना से भी सुंदर अनुभव होने की व्याख्या की।

इसी बीच लगभग सभी एक हजार प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया तथा रात्रि में मशहूर भोजपुरी कलाकार भरत शर्मा व्यास के द्वारा प्रस्तुत संगीत संध्या का आनंद सभी ने उठाया। इस अवसर पर संस्थान के कुलपति डॉ. प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्राचार्य सह कार्यक्रम संयोजक डॉ. हीरालाल महतो, आयोजन समन्वयक एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक दिवसीय सम्मेलन को सफल बनाने में नारायण मेडिकल कॉलेज के सभी कर्मचारियों के अलावे सहायक कुलसचिव अजय कुमार सिंह, कुलाधिपति के निजी सचिव योगेश उपाध्याय, प्राचार्य कार्यालय के मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, पुष्कल रंजन, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

इसे भी पढ़े : 👉🏻 सुभाष पंत: द्वंद्वों और संघर्षों का शानदार कथाकार

इसे भी पढ़े : 👉🏻 बिजली शिकायत के निवारण को एप होगा लॉन्च, एआई करेगा क्षेत्रीय भाषा में बात

इसे भी पढ़े : 👉🏻 अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफरी दिवस 2025 पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

इसे भी पढ़े : 👉🏻 डीआइजी के पिता का निधन, सोन घाट पर हुई अंतिम संस्कार

Share
  • Related Posts

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    पटना/आरा। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’…

    Share

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को डेहरी में मिठाई दुकानों और खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की। जक्की बिगहा मोहल्ला स्थित रोहित इंटरप्राइजेज के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर