बलराम प्रसाद गुप्ता बने रौनियार वैश्य के अध्यक्ष

रौनियार वैश्य समाज दाउदनगर के नया अध्यक्ष बलराम प्रसाद गुप्ता

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। स्थानीय समाजसेवी बलराम प्रसाद गुप्ता को 15 वर्षों के लिए रौनियार वैश्य समाज दाउदनगर का नया अध्यक्ष चुना गया है।नए सत्र के सांगठनिक पदाधिकारी के लिए का चुनाव रौनियार वैश्य स्थल में आयोजित एक बैठक में शनिवार की देर रात किया गया। बताया गया कि बलराम प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया।इनका कार्यकाल अगले 15 वर्षों तक निर्धारित किया गया है। विनोद प्रसाद गुप्ता सचिव,उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष एवं मनोज कुमार गुप्ता भंडारपाल चुने गए। यह चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। बलराम प्रसाद गुप्ता पूर्व में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें फिर से अध्यक्ष पद की जवाबदेही दी है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। रौनियार वैश्य स्थल को विकसित किया जाएगा। समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व वार्ड पार्षद रवींद्र प्रसाद गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

  • Related Posts

    बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी,

    दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। चंद्रवंशी चेतना मंच की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अक्षय चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत राज ने संबोधित करते…

    टीबीटी-अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक सुनील कुमार

    दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि।दाउदनगर शहर निवासी सुनील कुमार को पटना में आयोजित टीबीटी-अवार्ड 2024, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में औरंगाबाद जिले के 9 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित…

    One thought on “बलराम प्रसाद गुप्ता बने रौनियार वैश्य के अध्यक्ष

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी,

    बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी,

    टीबीटी-अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक सुनील कुमार

    टीबीटी-अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक सुनील कुमार

    जलवायु परिवर्तन के परिदृश्य में पोषण सुरक्षा हेतु कदन्न उत्पादन और प्रसंस्करण

    जलवायु परिवर्तन के परिदृश्य में पोषण सुरक्षा हेतु कदन्न उत्पादन और प्रसंस्करण

    रोहतास जिले में शिक्षा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन एकजुटता का किया आह्वान

    रोहतास जिले में शिक्षा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन एकजुटता का किया आह्वान

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता अभियान-2024 की शुरुआत हुई

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता अभियान-2024 की शुरुआत हुई

    भारतीय खाद्य निगम के खेल परिसर में अंतर-प्रभागीय खेल प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

    भारतीय खाद्य निगम के खेल परिसर में अंतर-प्रभागीय खेल प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन