सामूहिक सिंचाई प्रणाली एवं सोलर स्ट्रीट लाइट से मिल रहा लाभ/ उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य के प्रशिक्षण शुरू

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। दाउदनगर पटना रोड स्थित चटकारा होटल में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास निधि द्वारा आयोजित एचडीएफसी परिवर्तन परियोजना के तहत ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मो. जफर इमाम, अनुमंडल नाजीर अजय कुमार सिंह के अलावे, शैलेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, श्यामलिका कृष्णा, जावेद आलम, कमलेश सिंह द्वारा किया गया।वक्ताओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास निधि से मिलने वाले लाभ तथा इसके द्वारा संचालित योजनाओं जैसे सामूहिक सिंचाई प्रणाली गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट विद्यालयों में बच्चों को अध्ययन के लिए स्मार्ट ब्लैक बोर्ड आदि के बारे में बताया। कहा गया कि दाउदनगर अनुमंडल के लगभग एक दर्जन गांवों के चयन कर सामूहिक सिंचाई प्रणाली आरंभ किया गया है। यह सोलर लाइट से चलता है। वहीं, सोलर स्टेट के भी व्यवस्था की गई है। स्मार्ट बोर्ड एवं पुस्तकालय का निर्माण किया गया है, जिससे बच्चों को लाभ मिल रहा है। श्याम मलिक कृष्ण ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर अभिषेक सिंह एवं कमलेश सिंह उपस्थित थे।

दाउदनगर- बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसायटी पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार एवं पंचायती राज विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित प्रशिक्षण की शुरुआत शुक्रवार से हुई। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से योजनाएं एवं कार्यक्रमों से संबंधित राष्ट्रीय सौर ऊर्जा द्वारा अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें सभी ग्राम पंचायत के उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य शामिल हो रहे हैं। प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योजनाओं से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई। बताया गया कि अंकोढ़ा, अंछा, अरई, कनाप के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    भद्रा काल के कारण मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

    फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष होलिका दहन 02 मार्च 2026, सोमवार की मध्यरात्रि 11:53 बजे से 12:50 बजे के बीच किया जाएगा। वसन्तोत्सव होली 04 मार्च 2026, बुधवार…

    Share

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    पटना /बेगूसराय। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत आईसीएआर-आरसीईआर, पटना द्वारा चौराही प्रखंड के एकम्बा गांव में गुरुवार को ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ विषय पर किसान–वैज्ञानिक संवाद सह जागरूकता कार्यक्रम का…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भद्रा काल के कारण मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

    भद्रा काल के कारण मध्यरात्रि में होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    बेगूसराय में ‘वैज्ञानिक बत्तख पालन’ पर किसान–वैज्ञानिक संवाद, आय बढ़ाने की नई पहल

    श्रद्धाभाव से मनाई गई मां लखपति की दसवीं पुण्यतिथि

    श्रद्धाभाव से मनाई गई मां लखपति की दसवीं पुण्यतिथि

    सासाराम में प्रगति यात्रा योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने 16 विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

    सासाराम में प्रगति यात्रा योजनाओं की समीक्षा, डीएम  ने 16 विकास परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    बिहार पुलिस सप्ताह में रोहतास में मिनी मैराथन, एसपी रौशन कुमार ने युवाओं संग लगाई दौड़

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा

    आधुनिक मत्स्य उत्पादन की ओर कदम: पूर्वोत्तर किसानों का नालंदा दौरा