सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक चरण में पहुंच गई है। बिहार और झारखंड की शीर्ष टीमें क्वार्टर फाइनल की बाधा पार कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। अब सभी की निगाहें उन मुकाबलों पर टिकी हैं, जिनसे फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला होगा।


अंडर-19 बालक वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में धनबाद पब्लिक स्कूल (धनबाद) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्या भारती चिन्मय विद्यालय (जमशेदपुर) को 30-17 से पराजित किया। पूरे मुकाबले में धनबाद की टीम ने मजबूत रक्षात्मक खेल, बेहतरीन तालमेल और सटीक आक्रमण का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।


दूसरे क्वार्टर फाइनल में डीपीएस रांची ने डीपीएस बोकारो को 42-32 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन डीपीएस रांची के उभरते खिलाड़ी यश कल शाम ने पांच बास्केट लगाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीपीएस बोकारो ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन रांची की आक्रामक रणनीति और मजबूत टीमवर्क निर्णायक साबित हुआ।


वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में केपीएस बुरहामाइन्स (जमशेदपुर) ने सेंट मैरीज़ इंग्लिश हाई स्कूल (जमशेदपुर) को 16-7 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। केपीएस की ओर से सुलगना ने चार बास्केट लगाकर शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। सेंट मैरीज़ की टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन केपीएस के मजबूत डिफेंस के सामने वह प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सकी।


प्रतियोगिता के निर्णायक दौर में पहुंचने के साथ ही खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है। अब सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि आगामी मुकाबलों में भी रोमांच, संघर्ष और उच्च स्तरीय खेल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।





Share
  • Related Posts

    रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

    डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए छह थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने 29 अक्टूबर को…

    Share

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    आरा (भोजपुर)। रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग से मिट्टी की उर्वरता पर पड़ रहे प्रभाव और खेती की बढ़ती लागत के बीच किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर