जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती खिलाड़ियों की तस्वीर देखने को मिली। नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के सहयोग से आयोजित सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल गर्ल्स चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग में कई मुकाबले हुए। भारतीय टीमों ने कई मुकाबलों में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए विदेशी टीमों को कड़ी चुनौती दी।

दोनों कोर्ट पर सुबह से ही मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बना रहा। हर बास्केट के साथ तालियों की गूंज बढ़ती रही, जबकि प्रत्येक पॉजेशन के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कई मुकाबलों में जीत का अंतर बेहद कम रहा, जिससे अंतिम क्षण तक रोमांच बना रहा।

अंडर-19 में कड़े मुकाबले

अंडर-19 बालिका वर्ग में मेरठ पब्लिक स्कूल, मेरठ ने गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बारवंशी, सोनीपत को 55–37 से हराकर जीत दर्ज की। डीएवी पब्लिक स्कूल, लुधियाना ने पुरन चंद्रा विद्या निकेतन, कानपुर को 31–19 से पराजित किया।

डीपीएस राजनंदगांव, छत्तीसगढ़ ने इंडियन स्कूल अल वादी अल कबीर, ओमान को 44–16 से हराया। वहीं द मिलेनियम स्कूल, दुबई और मैरी मैज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा। मिलेनियम स्कूल ने 32–30 से जीत हासिल की।

अंडर-17 में जोरदार टक्कर

अंडर-17 वर्ग में भी मुकाबलों की तीव्रता बनी रही। श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल, दुबई को 31–10 से हराया। डीएवी पब्लिक स्कूल ने अल खोर इंटरनेशनल स्कूल, कतर के खिलाफ 19–3 से जीत दर्ज की।

मेजबान नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार और टैगोर पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी के बीच मुकाबला खासा प्रतिस्पर्धात्मक रहा। टैगोर पब्लिक स्कूल ने 53–39 से जीत दर्ज की। वहीं बीडीएम आनंदराम जयपुरिया स्कूल, गाजियाबाद ने लर्निंग पाथ स्कूल, मोहाली को 36–16 से हराया।

टैगोर पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी ने विद्या ज्ञान स्कूल, सुरैंचा, सिंधौली को 45–27 से पराजित किया। पूल-सी में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ ने पतंजलि ऋषिकुल, तेलियागंज, प्रयागराज को 42–27 से हराया। नवरचना हायर सेकेंडरी स्कूल, सामारोड, बड़ौदा ने बोकारो पब्लिक स्कूल, बोकारो को 49–27 से मात दी। पतंजलि ऋषिकुल ने राजगिरी पब्लिक स्कूल, कतर को 23–9 से हराया।

पूल-डी में डोरहा पब्लिक स्कूल, लुधियाना ने डीपीएस ईस्ट, बेंगलुरु को 41–21 से हराया, जबकि डॉ. कलमाड़ी शामराव उच्च विद्यालय, पुणे ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल, शारजाह को 38–16 से पराजित किया।

अंडर-14 में भी दिखा खिलाड़ियों का दम

अंडर-14 वर्ग में श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल, दुबई को 31–10 से हराया। डीएवी पब्लिक स्कूल, लुधियाना ने अल खोर इंटरनेशनल स्कूल, कतर पर 19–3 से जीत दर्ज की।

विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, उल्लाल, बेंगलुरु ने क्वीन्स वैली स्कूल, द्वारका, दिल्ली को 36–21 से हराया। विद्या ज्ञान स्कूल, सुरैंचा, सिंधौली ने इंडियन स्कूल, मस्कट, सल्तनत-ए-ओमान को 13–9 से पराजित किया।

संत जेवियर्स स्कूल, मॉडल टाउन, भटिंडा और सन फ्लावर वैदिक स्कूल के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा। संत जेवियर्स ने 22–20 से जीत दर्ज की। गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत ने पूनम नगर मुंबई पब्लिक स्कूल को 22–19 से हराया।

चैंपियनशिप के आगे बढ़ने के साथ मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा और बढ़ती जा रही है। भारत के अलावा ओमान, यूएई और कतर की टीमों की मौजूदगी से प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिला है। विश्वविद्यालय परिसर के कोर्ट पर दिनभर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की तालियां प्रतियोगिता के रोमांच को बढ़ाती रहीं।

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ), जमुहार में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसानों को मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की…

    Share

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    डेहरी-ऑन- सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनसीसी 6/42 कंपनी की ओर से एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”