महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सासाराम (रोहतास)। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाओं तथा किसानों को खाद की उपलब्धता में आ रही समस्याओं के विरोध में रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ने की।

धरना को संबोधित करते हुए जयप्रकाश पांडे ने कहा कि देश का युवा वर्ग बेरोजगारी से त्रस्त है तथा छात्र लगातार पेपर लीक और सरकारी नौकरियों की रिक्तियों के अभाव से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है, जबकि सरकार अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि किसान खाद की किल्लत और बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं, वहीं महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने सरकार से पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की कीमतों में कमी करने की मांग करते हुए कहा कि यदि आम जनता को राहत नहीं मिली तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और व्यापक करेगी।

धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंगल राम, यमुना शुक्ला, पतंजलि मिश्रा, मनीष चौबे, तौफीक अहमद मकरानी, रिंकू देवी, शमीम अंसारी, जोखन बिंद, द्वारकाधीश दुबे उर्फ लल्लू दुबे, अजय चौबे, मोहम्मद हसन खान, धनंजय पांडे, मोहम्मद नसरुद्दीन, मनोज सिंह, जौहर बख्शी, अली राजा, राम पासवान, रघुनाथ यादव, डॉ. शैलेश सागर, मुन्ना पासवान, नवल किशोर, हीराराम, मानस रंजन, रामनारायण राम, कन्हैया उपाध्याय, धनंजय मेहता, धनंजय सिंह, जावेद अख्तर, तेजपती राम, राजेश पांडे, गोपाल तिवारी, सुरेंद्र दुबे, पीयूष भारद्वाज, वी.पी. सिंह, राधा प्रसाद सिंह, राजेंद्र प्रभाकर, गोपाल प्रसाद, इंद्रजीत कुशवाहा और मुनी बाबा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर