सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

सासाराम (रोहतास)। शहर के महाराजा गार्डेन में रविवार को सासाराम सिख समाज की एक दिवसीय चिंतन बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत और समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। बैठक में गुरुद्वारा चाचा फागुमल जी में कथित रूप से फर्जी शस्त्र को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का शस्त्र बताकर श्रद्धालुओं और संगतों के आर्थिक एवं भावनात्मक शोषण किए जाने के विरोध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में उपस्थित हजारों की संख्या में साध-संगत ने एक स्वर में सासाराम में सिख इतिहास के नाम पर फैलाई जा रही कथित भ्रामक जानकारियों, मनगढ़ंत कहानियों और नकली शस्त्रों को खारिज किया। साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं संगतों से ऐसे दावों के झांसे में नहीं आने की अपील की गई। उपस्थित जनसमूह ने मनगढ़ंत इतिहास और नकली शस्त्रों के प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा की।

बैठक में यह भी महसूस किया गया कि वर्तमान समय में सासाराम सिख समाज का कोई प्रभावी नेतृत्व नहीं होने के कारण समाज के विभिन्न मुद्दों के समाधान में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। इस पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से एक सामाजिक कमेटी के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने स्वीकार कर लिया।

इसके बाद “सासाराम सिख समाज (सेवा समिति)” का गठन किया गया। समिति में 13 सदस्यों का विधिवत निर्वाचन किया गया, जिनमें सरदार उदय सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार कर्मवीर सिंह, सरदार बेचू सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार गुरुजीत सिंह, सरदार वीरेंद्र सिंह रागी, सरदार हरदीप सिंह गुड्डू, पिंकी कौर, मनिंदर कौर, साधना कौर और रौशन कौर सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

नवगठित समिति समाज के आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास के लिए कार्य करेगी तथा असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार अशोक सिंह सर्राफ ने की, जबकि संचालन सरदार सिमरनजीत सिंह ने किया।

इस अवसर पर सरदार कस्तूरी सिंह, सरदार ज्ञान सिंह, सरदार पारस सिंह, सरदार अजीत सिंह, सरदार अजय सिंह, सरदार कृष्णा सिंह, दीपिका कौर, दीपा कौर, मनजीत कौर, रजनी कौर, रागिनी कौर, कुसुम कौर, सरदार त्रिलोक सिंह, सरदार प्रताप सिंह, सरदार जामवंत सिंह, रवि मल्होत्रा, निर्मल सिंह, शिवदयाल सिंह, फतेह सिंह, सरदार रविंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, कमलजीत सिंह, सतनाम सिंह एवं जगजीत सिंह रागी सहित हजारों की संख्या में संगत उपस्थित रही।

  • रिपोर्ट, तस्वीर :टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर