रेल सेवा के समर्पित अधिकारी को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद स्टेशन प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर रेलकर्मियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी।

समारोह में उपस्थित पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि जितेंद्र कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान रेलवे प्रशासन को अनुशासन, पारदर्शिता और सेवा भावना से सुदृढ़ किया।

वहीं राजद नेता गुड्डू चंद्रवंशी ने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टेशन प्रबंधक रुस्तम अंसारी ने कहा कि जितेंद्र कुमार सिंह की पहचान उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदार कार्यशैली से रही है। उन्होंने रेलवे को एक परिवार मानकर कार्य किया, जो हमेशा स्मरणीय रहेगा।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त स्टेशन प्रबंधक ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी समान महत्व दिया। वे शांत, संयमित और समय पर निर्णय लेने वाले अधिकारी रहे, जिससे कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बना रहा।

वक्ताओं ने कहा कि उनके साथ कार्य करना सभी के लिए एक सुखद और प्रेरणादायक अनुभव रहा। उनकी कार्यशैली से न केवल रेल परिचालन सुचारू रहा, बल्कि कर्मचारियों में भी कार्य के प्रति समर्पण और अनुशासन की भावना विकसित हुई।

विदाई अवसर पर जितेंद्र कुमार सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि सेवा काल के दौरान उन्हें सहयोगियों से जो स्नेह और समर्थन मिला, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी रेलकर्मियों और अधिकारियों के प्रति आभार जताया।

समारोह में रेलवे चिकित्सा पदाधिकारी हरदीप पटेल, आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम, राजकीय रेल थानाध्यक्ष सायदा बीबी, टीआई आर.के. वर्णवाल, राजीव कमल, ओएस वीरेंद्र पटेल सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि के अलावा रविप्रकाश, नरेंद्र सिंह, जमील अंसारी, प्रिंस कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रेलवे यूनियन के शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने किया।

Share
  • Related Posts

    जल प्रबंधन और लैंगिक समानता पर जोर, किसानों-वैज्ञानिकों ने साझा किए अनुभव

    पटना। बढ़ते जल संकट और बदलते जलवायु परिदृश्य के बीच जल प्रबंधन और लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर गंभीर मंथन की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए पटना में विश्व जल…

    Share

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। पटना में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 में शाहाबाद परिक्षेत्र के रोहतास, भोजपुर और कैमूर जिलों से कुल 45 पुलिसकर्मियों एवं 2 नागरिकों को…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जल प्रबंधन और लैंगिक समानता पर जोर, किसानों-वैज्ञानिकों ने साझा किए अनुभव

    जल प्रबंधन और लैंगिक समानता पर जोर, किसानों-वैज्ञानिकों ने साझा किए अनुभव

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ