गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रमा रानी जैन बालिका +2 विद्यालय, डेहरी में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में मंगलवार को विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूकता’ रहा।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सैयद कलीम अख्तर, विधिक साक्षरता क्लब, नारायण स्कूल ऑफ लॉ के समन्वयक के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान विधि छात्राओं ने विद्यालय की छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा अनुचित व्यवहार से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विधि छात्राओं ने सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया कि यदि किसी छात्रा को किसी व्यक्ति के व्यवहार या स्पर्श से असहज महसूस हो तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

कार्यक्रम में छात्राओं को उनकी व्यक्तिगत सीमाओं और शरीर के संबंध में निर्णय लेने के अधिकार के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें किसी भी प्रकार के अनुचित स्पर्श या व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सैयद कलीम अख्तर ने कहा कि बच्चों एवं छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और संरक्षण से संबंधित प्रावधानों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। इस तरह के विधिक जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अनुचित स्पर्श या व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकों एवं छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Share
  • Related Posts

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया-मुकेश प्रसाद सिन्हा। ज्ञान, करुणा और शांति की पावन भूमि बोधगया में बुधवार को वर्ल्ड धम्मा संघा ट्रस्ट के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में…

    Share

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    सासाराम (रोहतास)। कृषि सांख्यिकी से संबंधित आंकड़ों के संग्रहण, संधारण और विश्लेषण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में जिला…

    Share

    One thought on “गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी