शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर में वाहन मालिकों को सर्विसिंग, वॉशिंग और रखरखाव की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह चौक के समीप जीटी रोड के सामने शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर की शुरुआत हुई। मंगलवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में पूर्व जिला पार्षद एवं स्थानीय विधायक सोनू सिंह की पत्नी नीतू सिंह ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के अवसर पर नीतू सिंह ने सेंटर के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में वाहन मालिकों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण सर्विसिंग और वॉशिंग की सुविधा मिलने से उन्हें काफी सहूलियत होगी। उन्होंने सेंटर की सफलता की कामना की।

सेंटर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सर्विसिंग, वॉशिंग एवं नियमित रखरखाव की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संचालक के अनुसार, वाहनों की सर्विसिंग के लिए अनुभवी तकनीशियनों की सेवा ली जाएगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर और भरोसेमंद सेवा मिल सके।

सेंटर की ओर से ग्राहकों के लिए पिकअप-ड्रॉप सुविधा और सर्विस के बाद निर्धारित अवधि की गारंटी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। संचालक ने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक सेवा उपलब्ध कराना सेंटर की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि वाहनों की नियमित सर्विसिंग और समय पर रखरखाव से उनकी कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है। इससे अचानक होने वाली खराबी और अनावश्यक खर्च से भी वाहन मालिकों को बचाया जा सकता है।

उद्घाटन समारोह में डॉ. विजय बहादुर सिंह, ममता सिंह, अतुल सिंह, अंकित सिंह, नेहा सिंह, परमहंस सिंह, विनोद पासवान, राजू यादव, वीरेंद्र शर्मा उर्फ भोली समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया-मुकेश प्रसाद सिन्हा। ज्ञान, करुणा और शांति की पावन भूमि बोधगया में बुधवार को वर्ल्ड धम्मा संघा ट्रस्ट के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में…

    Share

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    सासाराम (रोहतास)। कृषि सांख्यिकी से संबंधित आंकड़ों के संग्रहण, संधारण और विश्लेषण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में जिला…

    Share

    One thought on “शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी