डीएसपी बनीं डेहरी की सानिया कलीम, अभिनव कला संगम ने किया सम्मानित

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी) की परीक्षा में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित होने वाली डेहरी की प्रतिभाशाली बेटी सानिया कलीम को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम ने सम्मानित किया। उनके आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सानिया कलीम डेहरी के कमरनगंज निवासी कलीम अहमद की पुत्री हैं। उन्होंने बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर डीएसपी पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे डेहरी और रोहतास जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सानिया की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि लगन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि सानिया कलीम की सफलता पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है और यह आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। वहीं संस्था के सचिव नंदन कुमार ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की दिशा में प्रेरित करता है।

सम्मान समारोह में कलाम हाशमी, विजय चौरसिया, शुभम सिंह, संजय गुप्ता, आकाश गुप्ता, राहुल सिंह, आलोक कुमार सिंह और कर्मवीर सिंह सहित संस्था के कई सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान